मवेशियों के लिए जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने मारा डाला, चबा गया एक पैर का आधा हिस्सा

760
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। शहर से सटे फतेहपुर रेंज में वन्य जीवों की दहशत कम नहीं हो रही है। इस रेंज में आने वाले पनियाली गांव की एक महिला सोमवार को बाघ का निवाला बन गई (tiger killed a woman)। महिला अपने मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर गई थी। महिला सुबह घर से निकली थी और रात में उसका शव मिला। बताते हैं कि दिसंबर और जनवरी में इसी जंगल में दो लोगों को गुलदार और एक को बाघ अपना शिकार बना चुका है।

महिला की पहचान पनियाली ग्राम पंचायत के मां शक्ति दरबार क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय जानकी देवी के रूप में हुई है। जानकी के पति श्याम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जानकी गांव की ही कुछ महिलाओं के साथ गांव से सटे जंगल में घास लेने के लिए गई थी। दोपहर तक सभी महिलाएं लौट आईं, मगर जानकी नहीं लौटी। ऐसे में घर वाले परेशान हो उठे। तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। सभी जानकी की तलाश में जंगल की आेर निकले। काफी देर तक तलाश करने पर रात में आबादी क्षेत्र से करीब दो किमी दूर जानकी का शव (tiger killed a woman) मिल गया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री ने किया जंगलों का दौरा, कहा- आग पर 36 घंटे में पाया काबू
एक पैर का आधा हिस्सा गायब

शव देखकर लग रहा था कि वह किसी जंगली जानवार का शिकार बनी है। मौके पर मौजूद रेंजर केएल आर्य ने बताया कि जानकी को बाघ ने मारा (tiger killed a woman) है। उसके शव पर बने पंजों के निशान बाघ के हैं। शव के एक पैर का हिस्सा घुटने के नीचे से गायब था।

ग्रामीण भड़के, रेंजर व डिप्टी रेंजर काे घेरा

बाघ के हमले में महिला की मौत (tiger killed a woman) की खबर तेजी से फैली। इससे पनियाली के साथ ही आसपास के गावं के लोग भी मौके पर जुटने लगे। उन्होंने रेंजर केएल आर्य और डिप्टी रेंजर किशोर गोस्वामी को घेर लिया और जमकर गुस्सा निकाला।ग्रामीणों का कहना था कि वन्यजीवों के आतंक से परेशान हो चुके हैं। वन विभाग को तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए आदमखोर को ढेर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को एडवायजरी, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
आज शिकारी को बुलाने की चर्चा

महिला की मौत (tiger killed a woman) के बाद चर्चा है कि बाघ को मारने या जिंदा पकड़ने के लिए आज वन विभाग शिकारी हरीश धामी को बुला रहा है। आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए जंगल में कैमरे और पिंजड़ा लगा दिया गया है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों का हंगामा- पैट्रोल के साथ छत पर चढ़े छात्र दे रहे आत्मदाह की चेतावनी

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।