चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे का दौर शुरू, इस नेत्री ने अपने पदों से दे दिया त्यागपत्र

280
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। इसमें पहला नाम पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी दीपिका पांडे (Deepika Pandey ) का अाया है।

कांग्रेस नेता दीपिका पांडे (Deepika Pandey ) सिंह ने रविवार को ट्वीट करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, सह-प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मैंने उत्तराखंड के सह-प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की सेवा करने का अवसर दिए जाने के लिए कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया।

दीपिका पांडे (Deepika Pandey ) झारखंड के महागामा विधानसभा सीट से विधायक हैं और कांंग्रेस की राष्ट्रीय सचिव भी हैं। उत्तराखंड चुनाव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश संगठन में सह प्रभारी का जिम्मा भी दिया था। उन्होंने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए संगठन को विस्तार दिया, मगर पार्टी चुनाव नहीं जीत सकी। इस पर दीपिका पांडे ने अपने दोनों ह पदों राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही जिम्मेदारी देने के लिए संगठन का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स फ्री देवभूमि- एसटीएफ ने दबोचे नशे के दो बड़े तस्कर, इतने लाख की चरस बरामद

दीपिका पांडे (Deepika Pandey ) ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस, जो उत्तराखंड में सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही थी, केवल 19 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 47 सीटों के साथ राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता बरकरार रखी।

प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा था दे देंगे इस्तीफा

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की बात कही थी। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को जो हार मिली है, उसकी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वे खुद लेते हैं। उन्हें इस बात का दु:ख है कि कांग्रेस जनता को समझाने में नाकाम रही है। जिस तरह उनके शीर्ष नेतृत्व ने इस हार के लिए अपनी जिम्मेदारी ली है, उसी तरह वह भी प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते इस हार की जिम्मेदारी लेते हैं। अगर शीर्ष नेतृत्व चाहेगा तो वह सहर्ष अपना इस्तीफा दे देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड- हाईस्कूल में इस छात्रा ने रचा इतिहास, सीएम धामी ने दी बधाई

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से वापस लौट गई प्रर्वतन निदेशालय की टीम, आरोपी नरूला का भाई गिरफ्तार

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।