आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली भाजपा में शामिल, कल ही आप से दिया था इस्तीफा

294
# Deepak Bali joined BJP
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली आज भाजपा में शामिल हो गए (Deepak Bali joined BJP)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में बाली ने भाजपा की सदस्यता ली। दीपक बाली ने सोमवार को अपने पद और आप की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे और इसी के चलते उन्होंने पद व पार्टी छोड़ दी। बाली ने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भेज दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  एकाएक रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आने से दो वाहन हुए राख, तीन लोग झुलसे

कुछ साल पहले तक दीपक बाली को एक रियल स्टेट कारोबारी के तौर पर जाना जाता था। साल 2020 में बाली आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वयं उन्हें आप की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद लगातार पार्टी में बाली का कद बढ़ता चला गया। कुछ माह के भीतर वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए।

कुछ माह बाद इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बने और पार्टी ने अपनी पहली सूची में उन्हें काशीपुर से विधायक प्रत्याशी बनाया। बाली चुनाव तो नहीं जीत सके लेकिन वह लगभग 16,000 वोट हासिल करने में सफल रहे। चुनाव के कुछ महीने बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद सोमवार रात उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और आज वह भाजपा में शामिल भी हो गए (Deepak Bali joined BJP)।

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।