Tokyo Para Olympic : अवनि ने फिर रचा इतिहास, खेलों के महांकुभ में जीता अपना दूसरा पदक, प्रवीण ने भी रजत पर लगाई छलांग

177
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। टोक्यो में खेले जा रहे पैरा ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। यहां शूटर अवनि लेखरा अपने दमदार खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने एक बार फिर इतिहास रच दिया। इस खेल महाकुंभ में उन्होंने अपना दूसरा मेडल जीत लिया है। अवनि ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने बीते दिनों महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अवनि ने शुक्रवार को अपने खेल के दौरान 445.9 का स्कोर किया और पदक जीतने में सफल रहीं। टोक्यो पैरालंपिक में अवनि का यह दूसरा पदक है।

यह भी पढ़ें : Tokyo Para Olympic : पहली हार को भूल उत्तराखंड के मनोज सरकार ने की जबरदस्त वापसी, सेमीफाइनल में बनाई जगह

यह भी पढ़ें : Tokyo Paralympic : भारत के लिए स्वर्णिम दिन, अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल, दो सिल्वर व एक ब्रांज भी भारत की झोली में

प्रवीण ने रजत पर लगाई छलांग

वहीं, भारत के एथलीट प्रवीण कुमार ने भी टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की टी-64 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता। इस मुकाबले में नोएडा के रहने वाले प्रवीण ने 2.07 मीटर की छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन के ब्रूम एडवर्ड्स जोनाथन ने 2.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जबकि पोलैंड के पोलैंड के लेपियाटो मासिएजो ने 2.04 मीटर की जंप के साथ कांस्य पदक जीता।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।