OMG! : कोर्ट में ही हो गई चोरी, कृषि मंत्री के खिलाफ सबूत उड़ा ले गए चोर

243
#Molestation with female judge
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कोर्ट रूम के अंदर से सबूत चोरी (theft in court) करने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। ये सबूत राज्य के कृषि मंत्री पर लगे जालसाजी और मानहानि मामले से जुड़े हैं।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया कि, चोरों ने अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से एक बैग चोरी (theft in court) कर लिया। इस बैग में लैपटॉप, आइपैड, तीन सेलफोन थे। लैपटाप, आइपैड और सेलफोन में कृषि मंत्री काकानी गोवर्धन के खिलाफ जालसाली और मानहानि मामले के सबूत थे। पुलिस ने बताया कि, इस मामले में 13 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के तहत छह लोगों पर चोरी (theft in court)  का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि, चोरों ने अदालत के पास खाली बैग फेंक दिया था। उन्होंने कहा कि, जल्द ही मुख्य दोषियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस की कार्रवाई- विपणन अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

दरअसल, गोवर्धन रेड्डी ने पूर्व में तत्कालीन टीडीपी मंत्री सोमिरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी के खिलाफ एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद गोवर्धन रेड्डी के खिलाफ 2016 में सोमिरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। यही केस कोर्ट में लंबित था, लेकिन 10 अप्रैल को सरकार में मंत्री बनने के तीन दिन बाद ही कोर्ट से उनके खिलाफ सबूत ही चोरी हो गए। एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि, जो बैग चोरी (theft in court)  हुआ उसमें गोवर्धन रेड्डी के खिलाफ सबूत थे।

यह भी पढ़ें 👉  खेत में पानी छोड़ने को लेकर मारपीट, युवक की गोली मारकर हत्या

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में कमाई का दिया झांसा और बैंक खाते से उड़ा ली लाखों की नगदी

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।