बॉलीवुड से बुरी खबर, बर्थडे मनाने पहुंचे सलमान खान को सांप ने डसा

653
# Salman Khan snake bite
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, मुंबई। बॉलीवुड से एक एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर सलमान खान से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान को सांप ने डस (Salman Khan snake bite) लिया है। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस वजह से अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। दरअसल, समलान खान को सांप ने काट (Salman Khan snake bite) लिया है। ये घटना शनिवार और रविवार की रात की है, जब सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मौजूद थे। अभिनेता यहां पर अपना जन्मदिन मनाने आए थे लेकिन बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले ही सलमान खान से साथ ये हादसा (Salman Khan snake bite) हो गया।

एमजीएम अस्पताल में किया गया था सलमान को एडमिट

सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला। खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा (Salman Khan snake bite) था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। वहीं, अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्महाउस लौट चुके हैं, जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।