UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, ये बनीं टॉपर, पहले तीन स्थानों पर लड़कियां छाईं

348
# UP Board High school result released
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट (UPSC Civil Service final result 2021) जारी कर दिया है। जारी परिणामों के अनुसार श्रुति शर्मा ने परीक्षा में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस बार के रिजल्ट में खास बात यह है कि टॉप 3 में तीनों लड़कियां हैं।

बताते चलें कि श्रुति ने सेंट स्टीफन कॉलेज एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी से यूपीएससी सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य, शिक्षा की दृष्टि से मॉडल बनेंगे इस दूरस्थ विकासखंड के 14 गांव
यहां एेसे चेक करें अपना परीक्षा परिणाम

यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Civil Service final result 2021) 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी किया गया था। वहीं मुख्य परीक्षा 7 जनवरी से 16 जनवरी तक हुई थी, जिसका रिजल्ट 17 मार्च 2022 को जारी किया गया था। इसके बाद इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई तक चले थे। अब परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी किया गया है। यह परिणाम ऑनलाइन रूप से उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और इंटरव्यू में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।  परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।