आज रामनगर में जेपी नड्डा की होने वाली सभा रद, यह रहा बड़ा कारण

224
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। रामनगर में चुनाव प्रचार की तैयारी में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं और यहां के प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट की उम्मीदों को झटका लगा है। पार्टी के स्टार प्रचार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रामनगर में आज होने वाली जनसभा रद कर दी गई है। ऐसा मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान के कारण हुआ है।

जेपी नड्डा को भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में गुरुवार को रामनगर में जनसभा को संबोधित करना था। एमपी हिंदू इंटर कालेज के खेल मैदान में यह आयोजन किया गया था। इसके बाद उन्हें जनसंपर्क कर भाजपा के लिए लोगों से वोट भी मांगने थे, मगर मौसम के खलल के कारण यह कार्यक्रम अब रद हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम पूर्वानुमान- उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश, ओलावृष्टि और हिमपात का अलर्ट

हालांकि मौसम खराब होने की आशंका के चलते पैठपड़ाव के सभागार को भी जनसभा के लिए विकल्प के रूप में रखा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसभा की तैयारी भी कर ली थी। मगर अंत समय में यह कार्यक्रम टाल दिया गया। बुधवार शाम को जेपी नड्डा का कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं के पास पहुंच गई।

लालकुआं विस सीट पर हरीश रावत के लिए बेटी के आंसू बने मुसीबत, जानिए कैसे::-

भाजपा के नगर महामंत्री पूरन नैनवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम फिलहाल निरस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को एडवायजरी, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।