जेल में सभी के सामने पुलिस ने महिला कैदी को निर्वस्त्र कर कराया डांस

644
खबर शेयर करें -

नई जंक्शन 24, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक महिला कैदी (Female prissioner) के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। महिला कैदी (Female prissioner) को शबाना इरशाद नाम की एक महिला पुलिसकर्मी ने जेल में ही सभी के सामने कपड़े उतारने पर मजबूर किया, इतना ही नहीं उसे निर्वस्त्र कर डांस भी कराया गया। मामला समाने आने के बाद पुलिस विभाग की ओर से महिला पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि महिला पुलिसकर्मी ने एक महिला कैदी (Female prissioner) के खिलाफ अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें : साली की हत्या कर शव के साथ किया रेप, हैवान जीजा ऐसे हुआ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : सात फेरे लेने दूल्हा बरेली से पहुंचा हल्द्वानी, मगर पहुंच गया हवालात, जानें क्या है मामला

महिला कैदी पर बच्चे की हत्या का है आरोप

जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि पुलिसकर्मी शबाना इरशाद ने परी गुल नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया था। उस पर एक बच्चे की हत्या का आरोप था। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुहम्मद अजहर अकरम ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने जेल में सभी के सामने महिला कैदी को कपड़े उतारने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं उसे नाचने को भी कहा।

अधिकारियों ने बताया कि महिला कैदी (Female prissioner) को कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी जांच कमेटी के सामने अपने बचाव में कुछ भी दलील नहीं पेश कर पाई, जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है। इस पूरी घटना को लेकर पाकिस्तानी पुलिस की किरकरी हो रही है और लोग निंदा भी कर रहे हैं।

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।