इस बार की होली है बेहद खास, 100 साल बाद बन रहा यह त्रियोग, जरूर बनें होलिका दहन के साक्षी

401
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। होली का त्योहार आ चुका हैै। उत्तराखंड में 19 मार्च काे रंग खेला जाएगा, जबकि फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी 17 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan 2022) होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात को 9:20 से 10:30 तक है। खास बात यह है कि इस बार होलिका दहन (Holika Dahan 2022) के दिन मकर राशि का दिन है। इस दिन तीन ग्रहों की युक्ति बन रही है। यह योग 100 वर्ष बाद बन रहा है, जिसमें मंगल, शनि और शुक्र ग्रह शामिल है। इन तीनों ग्रहों की युक्ति बनने से सिद्धि योग, वृद्धि योग और अमृत योग बन रहा है। जो अलग-अलग राशियों के अनुसार उनके जीवन पर लाभकारी सिद्ध होंगे।

ज्योतिषाचार्याें ने बताया कि इस बार मंगल शनि और शुक्र ग्रह ज्यादातर सभी राशियों के लिए शुभ कार्य सिद्ध होने वाले हैं। क्योंकि तीनों ग्रहों की एक युक्ति बन रही है। जिसमें सबसे पहले सिद्धि योग फिर वृद्धि योग और फिर अमृत योग बन रहा है। तीनों ही योग मनुष्य के जीवन में खुशहाली लाने वाले लोग हैं। इसलिए फाल्गुन मास की पूर्णिमा को रात 9:20 से 10:30 तक के शुभ मुहूर्त में होलिका दहन विधि विधान से होना चाहिए।

ज्योतिषाचार्याें ने बताया कि विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में यदि होलिका दहन (Holika Dahan 2022) किया जाए तो इसका फल केवल होलिका की पूजा करने वाले को ही नहीं मिलता, बल्कि उन सभी लोगों को मिलता है, जो होलिका दहन के साक्षी बनते हैं। वहीं होलिका दहन (Holika Dahan 2022) के दौरान जिन नक्षत्रों में ग्रहों की अदला बदली होती है, वह भी मनुष्य जीवन पर काफी प्रभाव डालती है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।