हल्द्वानी में दुखद घटना, गौला नदी में नहाने गए दो युवक डूबे। एक की मौत, दूसरे का यह हुआ हाल…

480
# Death by drowning in a booming river
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24,हल्द्वानी। रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गौला नदी में नहाने गए दो किशोर नदी में बह गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। उसका शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, दूसरा युवक अभी लापता है। गोताखोरों, एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। दोनों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

घटना दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है। हल्द्वानी के वेलेजली लाज निवासी 16 वर्षीय युवराज जोशी पुत्र स्व. हरीश जोशी व 17 वर्षीय सुधीर उर्फ गोलू पुत्र राजू गौड़ चित्रशिला घाट पर गौला नदी में पांच दोस्तों के साथ नहाने गए थे। पहाड़ों पर वर्षा के कारण नदी का वेग तेज था, जिससे युवराज व सुधीर खुद को संभाल नहीं पाए और नदी की तेज धारा में बहने लगे। यह देख उनके साथ गए साथियों में हड़कंप मच गया। सभी ने शोर मचाया तो आसपास के जुट गए और पुलिस को भी इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  पिकप चालक के लिए काल बना अनियंत्रित वाहन, हुई मौत

इसके बाद मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम टीम के साथ पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर युवराज को नदी से बाहर निकाला। वह बेहोश था, जिसके चलते उसे तुरंत बेस अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सुधीर का पता नहीं चल सका है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है। मृतक युवराज एक साल पहले संस्कृत स्कूल हल्द्वानी में 10वीं का छात्र था लेकिन उसने इस बार स्कूल छोड़ दिया। वहीं सुधीर एमबी इंटर कालेज में 10 वीं का छात्र है। युवराज की मौत व सुधीर के लापता होने से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- निकाय कार्यालय में मतदाता सूची देख करा सकते हैं संशोधन

युवराज के पिता की मौत भी नहर में डूबने से हुई थी। पिता की मौत के बाद वह मां के साथ मामा के घर बरेली में रहने लगा था। जबकि उसकी बहन हल्द्वानी में ही चाचा के पास रहते थी। युवराज रक्षाबंधन में बहन से राखी बंधवाने आया था, तब से यही था।